जानिए, उंगलियों की लंबाई हमारे बारे में क्या कहती है

Kalp Lifetech: फिंगर रीडिंग भी हथेली पढ़ने का एक हिस्सा है, आपकी हथेली की उंगलियां, आमतौर पर आपके काम में सहायता करती है, जबकि दूसरी ओर यही उंगलियां आपके व्यवहार और घनिष्ठ सम्बन्धों को भी दर्शाती है। उंगलियों की लंबाई और आकार, व्यक्ति के व्यक्तित्व के बौद्धिक, भावनात्मक और शारीरिक गुणों को प्रदर्शित करता है।

Third party image reference

आइए उंगलियों के आकार से व्यक्ति की प्रवृत्ति के बारे में विस्तार से जानते है।

तर्जनी उंगली

जिस व्यक्ति की तर्जनी उंगली की लंबाई सामान्य से अधिक होती है, वह व्यक्ति दूसरों का उत्साहवर्धन करने वाला तथा एक अच्छा नेता बनता है। लेकिन इसके विपरीत यदि व्यक्ति की तर्जनी उंगली छोटी होती है, तो उस व्यक्ति पर दूसरे लोगों का नियंत्रण रहता है।

Third party image reference

रिंग फिंगर या अनामिका उंगली

यदि रिंग फिंगर की लंबाई अधिक है तो व्यक्ति कलात्मक होने के साथ साथ लापरवाह और गुस्सैल भी होता है।

Third party image reference

छोटी उंगली या कनिष्का

जिनकी छोटी उंगली सामान्य से अधिक लम्बी होती है, वो लोग दूसरों को जल्दी प्रभावित नहीं कर पाते है तथा वे स्पष्ट बोलने वाले और अच्छा लिखने वाले होते है।

Third party image reference

अंगूठा

जिन लोगो का अंगूठा लंबा होता है, उन लोगो का भाग्य बहुत साथ देता है, वे तेजी से प्रगति करते हैं, बुद्धिमान होने के साथ साथ वे अधिक प्यार और देखभाल करने वाले होते हैं तथा वे अपने व्यवसाय में कामयाब होते हैं। जिनका अंगूठा छोटा होता है, वो लोग अपने करियर में व्यावहारिक होते है तथा उनको अपने प्रयासों पर भरोसा रखने की आवश्यकता होती है। वे अपने धन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते है।

उंगलियों की कोमलता

Third party image reference

उंगलियों की कोमलता एक अच्छे जीवन की ओर संकेत करती है। जिनकी उंगलियां कोमल होती है, वे व्यक्ति अपने जीवन में सक्रिय होते है। ऐसे लोग बुद्धिमान होते है, जो विभिन्न क्षेत्रों में बहुत सी उपलब्धियां पाते है।

मध्य उंगली सेवा, लक्ष्यों और प्रतिबंधों की सूचक होती है, तर्जनी उंगली अधिकारों को प्रदर्शित करती है तथा रिंग फिंगर प्रसिद्धि और सफलता की सूचक होती है। कनिष्का उंगली आपकी गतिविधियों स्वास्थ्य आदि की सूचक होती है।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी राशि से जानिए आप पिछले जन्म में क्या थे?

इन 6 नाम वालों को यमराज के द्वारा मिलता हैं लंबी उम्र का वरदान, जानें यहाँ पर

Drug Addiction: The Silent Killer