जानिए, केले खाने के कुछ हैरान कर देने वाले फायदे
केला एक ऐसा फल है, जिसमें विटामिन और खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। केला बहुत फायदेमंद फल होता है, इसके बहुत से औषधीय गुण हैं। यदि कोई व्यक्ति रोज एक केला खाए तो उसका शरीर बहुत बलशाली और दिमाग तेज हो जाता है।
Third party image reference
आइए केले के दूसरे हैरान कर देने वाले फायदे जानते हैं।
1. यह शरीर की कैल्शियम हानि को रोकता है।
केले खाने से शरीर की हड्डी व दांतो की कैल्शियम अवशोषण की क्षमता में वृद्धि होती है। जिससे आपकी हड्डियां और दांत मजबूत बनते है।
2. केले के सेवन से दिमाग तेज होता है।
मस्तिष्क को कार्य करने के लिए पोटेशियम नामक तत्व की आवश्यकता होती है, केले में अधिक मात्रा में पोटेशियम होता है, जिससे आपका दिमाग सक्रिय रहता है।
3. किडनी कैंसर
केला शरीर की कैल्शियम अवशोषण की क्षमता को बढ़ाता है, जिससे किडनी स्टोन और किडनी कैंसर जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
Third party image reference
4. एनीमिया की समस्या में
केले में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में रुधिर बनाने के लिए आवश्यक होता है। जिससे एनीमिया जैसी समस्या आपसे दूर रहती हैं।
5. पाचन शक्ति बढ़ाने में
केला फाइबर युक्त कार्बनिक भोजन है। जो आपको अपचन और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
6. ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में
केले का सेवन करने से आपकी ब्लड शुगर नियंत्रित रहती है, डायबिटीज़ के रोगी के लिए केला बहुत फायदेमंद है।
7. हार्ट अटैक और स्ट्रोक
रोज एक केले का सेवन करने से आपको दिल की बीमारियां होने की सभवना 80% तक कम हो जाती है। क्योंकि केले में पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है तथा सोडियम कम मात्रा पाया जाता है।
Third party image reference
8. डिप्रेशन
केले में पाया जाने वाला एक पदार्थ ट्रिप्टोफैन है। जब हम केले का सेवन करते हैं तब यह ट्रिप्टोफैन सेरोेटोनिन में बदल जाता है। जो मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमिटर को प्रभावित करता है, जिससे आपका डिप्रेशन कम हो जाता है।
9. जोड़ो की सूजन में
केले में विटामिन B6 पाया जाता है, जो जोड़ो की सूजन को कम करता है।
10. एनर्जी लेवल को बढ़ाने में
यदि आप कसरत और व्यायाम करते वक्त केले का सेवन करें, तो आपकी एनर्जी लेवल दुगुनी हो जाएगी, जिससे बिना थके आप अधिक कसरत कर पाएंगे।
Comments
Post a Comment